फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Arrangement of food for workers

चाय-समोसे से लेकर भोजन की रही व्यवस्था

Mon, 14 Feb 2022 08:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 08:50 PM IST
विज्ञापन
Arrangement of food for workers
मतदान के दिन राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की ओर से अपने कार्यकर्ताओं को चाय, पानी से लेकर भोजन की व्यवस्था की गई। जिससे चुनाव की परीक्षा की घड़ी में मजबूती के साथ मतदान केंद्रों पर वह मोर्चा संभाले रहे।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की ओर से अपने पक्ष में चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया था। समर्थकों और राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए जनसंपर्क के साथ ही चुनावी सभाएं और रोड शो निकालने में पूरा जोर लगाया। कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से पूरा चुनावी प्रबंधन संभाला जा रहा था। सोमवार सुबह से कार्यकर्ताओं ने भी मतदान केंद्रों और मतदाताओं को घरों से निकालने के लिए मोर्चा संभाल लिया। मतदान केंद्रों पर तैनात एजेंट जहां फर्जी वोटिंग रोकने के लिए मुस्तैदी के साथ डटे रहे। वहीं, हेल्प डेस्क पर मतदाताओं का सहयोग करते हुए नजर आए। जिससे अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए कार्यकर्ताओं ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। मगर प्रत्याशियों की ओर से भी इन कार्यकर्ताओं का पूरा ख्याल रखा गया। हेल्प डेस्क पर चाय, पानी से लेकर दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed