फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Arddhkunb will review the safety of

अर्द्धकुंभ की सुरक्षा की होगी समीक्षा

Thu, 19 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 19 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Arddhkunb will review the safety of

हरिद्वार। फ्रांस में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में जारी किए गए सुरक्षा संबंधी अलर्ट का असर हरिद्वार में भी देखने को मिल रहा है। जिले में जितने भी राष्ट्रीय संस्थान हैं उनकी सुरक्षा की समीक्षा कर उसे और बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। वहीं डेढ़ महीने बाद हरिद्वार में होने वाले अर्द्धकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था की भी नए सिरे से समीक्षा की जाएगी। आतंकवाद से निपटने के लिए अर्द्धकुंभ की सुरक्षा में लगे जवानों को और अपडेट किया जाएगा। करीब दो करोड़ रुपये के अत्याधुनिक हथियार भी जवानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन


पिछले दिनों फ्रांस मे हुए हमले के बाद दुनियाभर में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही है वहीं ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका को देखते हुए सतर्कता भी बरती जा रही है। देशव्यापी सतर्कता का असर उत्तराखंड और खासतौर पर हरिद्वार में भी दिख रहा है। हरिद्वार जिला और मेला पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। एसएसपी सैंथिल अबुदई  कृष्णराज एस ने बताया कि जिले में जितने भी राष्ट्रीय संस्थान, रेलवे स्टेशन बस स्टैंड आदि हैं उन सभी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा उनके अधिकारियों के साथ बैठकर की जाएगी। जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। इस बारे में हरिद्वार और रुडक़ी के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी और अर्द्धकुंभ मेले के प्रभारी डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि आतंकवाद की ताजा घटनाओं को देखते हुए मेला पुलिस पूरी तरह सतर्कता बरत रही है। सुरक्षा बेडे़ की नए सिरे से समीक्षा की जाएगी। विशेषज्ञों को बुलाकर जवानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मेला पुलिस ने चार आतंकवाद विरोधी दस्ते तैयार किए हैं। उन्हें सेना और अर्धसैनिक संगठनों के विशेषज्ञों से भी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। दो करोड़ रुपये के अत्याधुनिक हथियार भी खरीदे जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed