फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Anuradha Paudwal songs Jume on audience

अनुराधा पौंडवाल के गीतों पर झूमे दर्शक

Tue, 08 Nov 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Tue, 08 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
जानी-मानी पाशर्व गायिका अनुराधा पौंडवाल के गीतों पर श्रोता देर रात्रि तक झूमते रहे। उन्होंने हरिद्वार में हर रोज हरिद्वार में होने वाली गंगा आरती में सुनाई जानी वाली गंगा आरती गंगा में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे सहित कई प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


 मंगलवार की रात ऋषिकुल के मैदान पर चल रहे गंगा महोत्सव के अंतर्गत अनुराधा पौंडवाल ने मां सरस्वती की वंदना के साथ अपनी प्रस्तुतियों की शुरुआत की। उन्होंने एक एक कर कई गीत सुनाए।
विज्ञापन


 इससे पहले भाजपा सांसद भगत कोश्यारी ने गंगा महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। केंद्र सरकार गंगा की रक्षा के लिए पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने की जरूरत है। हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ने गंगा महोत्सव के आयोजन को अनूठी पहल बाताते हुए इसके लिए आयोजकों को बधाई दी। इस दौरान सिडकुल एसोसिएशन की ओर से अरुण सारस्वत, जेसी जैन, यूसी जैन, सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक एचआर जैन, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पहले गंगा महोत्सव के मंच पर स्थानीय स्कूलों के बच्चों से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हरिद्वार नागरिक मंच के अध्यक्ष सतीश जैन, उपाध्यक्ष प्रोफेसर पीएस चौहान, महामंत्री देवेंद्र शर्मा चेयरमैन जगदीशलाल पाहवा, आयोजन सचिव सुनील बतरा, प्रदीप सैनी, आशीष झा, शिवांगी त्रिपाठी, ऋचा गौड़ आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed