फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Anti rabies injections available in government hospitals

Haridwar News: सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध

Wed, 05 Feb 2025 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Anti rabies injections available in government hospitals
हरिद्वार। सरकारी अस्पतालों में रैबीज के एंटी इंजेक्शनों की आवक शुरू हो गई है। तीन सप्ताह से अस्पतालों में एंटी रैबीज के इंजेक्शन का संकट चल रहा था। जिला अस्पताल के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर में भी टीके पहुंचने से मरीजों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में पर्चा बनाकर कुत्ते के काटने वाले लोगाों को निशुल्क एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया जाता है, लेकिन जिला अस्पताल, उप अस्पताल, संयुक्त अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगभग तीन सप्ताह से एंटी रैबीज के इंजेक्शन खत्म चल रहे थे। इससे मरीजों को अस्पतालों में जाने पर रैबीज के टीके नहीं लग पा रहे थे। टीका लगवाने के लिए आने वाले मरीजों को सरकारी अस्पतालों से बैरंग लौटना पड़ रहा था। पीड़ित बाजार से इंजेक्शन खरीदकर लगवा रहे थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाद बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर में भी एंटी रैबीज के टीके पहुंच गए हैं। केंद्र के प्रभारी डा. हेमंत सिंह बुदियाल ने बताया कि टीके की डोज मिलने शुरू हो गई है। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed