फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Angry employees did not pick up garbage due to non-payment of salary

वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने नहीं उठाया कूड़ा

Wed, 01 Jun 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Angry employees did not pick up garbage due to non-payment of salary
नगर निगम क्षेत्र से कूड़ा उठान करने वाली कासा ग्रीन कंपनी के कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज होकर कार्य बहिष्कार कर दिया। काम ठप कर कर्मचारी कंपनी के गैराज के बाहर धरने पर बैठ गए। शनिवार तक वेतन देने के आश्वासन पर कर्मचारी मान गए और कार्य बहिष्कार खत्म कर काम पर लौट गए।
विज्ञापन

नगर निगम के 60 वार्डों से कूड़ा उठाने का काम कासा ग्रीन और केएल मदान कंपनी करती है। नगर निगम से भुगतान न मिलने से कंपनी की ओर से करीब 150 कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिल पाया। इससे नाराज होकर बुधवार को कर्मचारी काम बंद कर टाउन हॉल के पास कंपनी के गैराज के बाहर धरने पर बैठ गए। कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेजाबी कर रोष जताया। कर्मचारी एकत्र होकर नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे। वहां कुछ बात नहीं बन पाई। इसके बाद नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन मायापुर कार्यालय में बुलाकर कर्मचारियों की समस्या जानी और कंपनी प्रबंधक से वार्ता की। कंपनी की ओर से शनिवार तक वेतन देने का आश्वासन दिया गया। दो महीने का वेतन शनिवार और शेष एक महीने का एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने पर सहमति बनी। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट गए। इस दौरान श्रमिक नेता मुरली मनोहर, सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, मुकुल जोशी, अशोक गुप्ता, प्रदीप त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शासन से बजट जारी नहीं हो पाया था। इस वजह से भुगतान नहीं हो सका। जल्द भुगतान करा दिया जाएगा। कर्मचारी आश्वासन के बाद काम पर लौट गए हैं। - दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मचारियों को शनिवार तक दो महीने का वेतन दे दिया जाएगा। शेष एक महीने का वेतन का भुगतान एक सप्ताह में कर दिया जाएगा। कर्मचारी काम पर लौट गए। कूड़ा उठवाया जा रहा है। - संजय चौहान, एमडी, कासा ग्रीन कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed