फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ... And the strength, took the baton from Guldar

... और डंडों के बूते भिड़ गईं गुलदार से

Mon, 01 Aug 2016 11:52 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 01 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
... And the strength, took the baton from Guldar
बच्चे को बचाने के लिए लगाई जान - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। सुपर हिट फिल्म शोले का मशहूर डायलॉग ‘जो डर गया समझो मर गया’ गुर्जर परिवार की महिलाओं पर बिल्कुल सटीक बैठता है। वे बेबाकी से बोलती हैं कि हिम्मत न दिखाती तो घर का कोई सदस्य अपनी जान गंवा ही बैठता। खूंखार गुलदार से भिड़कर उसे ढेर कर देने वाली मातृ शक्ति के चेहरे पर रत्ती भर भी खौफ नहीं दिखा।

विज्ञापन

बहू और बेटियों के साथ गुलदार से भिड़ गई गुन्नू बीबी पूछने पर बोली कि बहू की चीख सुनकर सीधे बेटियों के साथ डंडे लेकर पहुंची। एक डंडा जब दूर से ही गुलदार को फेंककर मारा तब वो सीधे संदूक के पीछे जा घुसा। फिर बिना घबराए सीधे संदूक के पीछे घुसे गुलदार के मुंह को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वो दहाड़ रहा था। उसकी आंखें भी चमक रही थी। एक बारगी घबराहट हुई। पर, जान का सवाल था। गुलदार हमला बोल देता तो किसी न किसी की जान ले ही लेता। आधे घंटे तक बिना ठहरे गुलदार पर डंडे बरसाते ही रहे, जब तक उसकी आवाज शांत नहीं हो गई। बेटियां शकूरा, जुलेखा बोलती है कि जंगल में गुलदार कई बार देखा था, पर आमना- सामना अब हुआ। भले ही बीरा जख्मी थी, पर उसके चेहरे पर साहस की झलक साफ दिखाई देती थी।
विज्ञापन



डेरों के इर्द गिर्द घूमते है गुलदार
जंगल में रह रहे गुर्जर परिवारों के लिए गुलदार कोई नया नाम नहीं था पर उनकी जान पर भी बन आएगी यह नहीं सोचा था। गुर्जरों की माने तो जंगल में अक्सर गुलदार दिखता ही है। उनके पालतू पशु भी गुलदार के निशाने पर रहते है। डेरों के इर्द गिर्द भी अक्सर गुलदार मंडराते रहते है, लेकिन डेरे में घुस आएगा इसका अहसास कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेहरे को बनाया टॉरगेट
गुलदार के चेहरे को ही टॉरगेट कर महिलाओं ने अपनी जंग जीती। मारे गए गुलदार के चेहरे को देखकर यह साफ दिखाई देता है। उसकी आंखें तक बाहर निकल आई। ये डंडों के ही प्रहार का असर है। एक डंडा उसके शरीर में ही घुसा हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed