{"_id":"63139e08be26f67b984cc091","slug":"anand-swarup-threatened-tyagi-s-life-haridwar-news-drn421751314","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद स्वरूप ने जेल में त्यागी की जान को बताया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद स्वरूप ने जेल में त्यागी की जान को बताया खतरा
विज्ञापन
धर्म संसद में नफरती भाषण से चर्चाओं में आए जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी के आत्मसमर्पण करने के बाद काली सेना प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने जेल में उनकी जान को खतरा बताया है। उन्होंने जेल प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ ही मुख्यमंत्री से जेल के अंदर त्यागी की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि इससे पहले भी जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को धमकी भरे फोन और पत्र आते रहे हैं। कुछ लोगों ने जिला कारागार में जितेंद्र नारायण त्यागी को मारने की साजिश भी रची थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रशासन से मांग की है कि वह उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें, क्योंकि कुछ लोग उनकी जान के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं।
जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जिस तरह कि सुविधाएं आम कैदियों को दी जाती हैं, वहीं जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को उपलब्ध कराई गई हैं। उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान कारागार में रखा जा रहा है। मनोज कुमार आर्य ने कहा कि जितेंद्र नारायण त्यागी को हरिद्वार जिला कारागार में किसी तरह का खतरा नहीं है।