{"_id":"6a104d7ec293d45f4c094478","slug":"an-accused-individual-arrested-with-a-stolen-motorcycle-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149131-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि टांडा टीस, सिडकुल निवासी योगेश कुमार ने 21 मई को ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी मोटरसाइकिल 10 दिसंबर 2025 को स्वर्ण जयंती पार्किंग क्षेत्र से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। मामले में रानीपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। ऑपरेशन प्रहार के तहत टीम गठित की गई और विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई।
जांच के दौरान 21 मई की रात चेकिंग अभियान के दौरान शिवालिक नगर स्थित वरदान अस्पताल के सामने मैदान क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान अरविंद निवासी पुरुषोत्तमनगर थाना पथरी के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।