फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ambedkar including the principal, three on offense case

अंबेडकर के अपमान पर प्रधानाचार्य सहित तीन पर केस

Sun, 29 Jan 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sun, 29 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 ज्वालापुर से सटे गांव सीतापुर के राष्ट्रीय इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस पर डा. भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान पर ज्वालापुर पुलिस ने प्रधानाचार्य सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कालेज के एक छात्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बाबा साहेब की फोटो का अपमान करने और अपना भाषण फाड़ने का आरोप लगाया था।             


छात्र अंशुल ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप गया था कि गणतंत्र दिवस के मौके पर वह भाषण दे रहा था। इसी दौरान जब उनसे बाबा साहेब पर बात रखनी चाहिए तो उसके हाथ से माइक छीन लिया गया व भाषण फाड़ दिया। उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। छात्र ने बाबा साहेब के फोटो का भी अपमान करने का आरोप लगया। मामले की जानकारी मिलने पर एक पक्ष लोगों ने कालेज परिसर के बाहर एकत्रित  होकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामा की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचर मामले को शांत कराया था। रविवार को पुलिस ने छात्र की लिखित शिकायत पर प्रधानाचार्य सहित दीपक चौहान और मनिंदर कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली निरीक्षक नवीन सेमवाल ने बताया कि प्रधानाचार्य सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु का दी गई है।             
विज्ञापन

.       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed