फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Along with shooting, there is complete concentration on fitness as well

हरिद्वार : 'हसीन दिलरूबा' की शूटिंग के साथ ही फिटनेस पर भी तापसी का पूरा कंसंट्रेशन

Sat, 25 Jan 2020 01:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Along with shooting, there is complete concentration on fitness as well
जिम में ही मिलने पहुंच रहे फैंस - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में फिल्म हसीन दिलरूबा की शूटिंग में व्यस्त चल रही अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। उन्होंने इसके लिए शूटिंग स्थल के पास शिवमूर्ति के निकट स्थित एक जिम को चुना है। जहां हर रोज सुबह एक से डेढ़ घंटा पसीना बहा रही हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को तापसी पन्नू जब जिम पहुंची तो वहां मौजूद युवाओं ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की। सामान्य तौर पर स्थानीय लोगों और मीडिया से दूरी बनाए हुए ताप्सी पन्नू ने आज किसी के साथ फोटो खिंचवाने से इनकार नहीं किया।
विज्ञापन


सबके साथ खुशी खुशी फोटो खिंचवाएं। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को ऑटोग्राफ भी दिए। युवाओं ने उनकी सामान्य दिनों की दिनचर्या और उनके करियर के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान भरत तनेजा, आयुष कुमार, मयंक, मयूर आदि ने तापसी पन्नू के साथ बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है फिल्म

फिल्म के प्रारंभिक दृश्यों का फिल्मांकन मोदी भवन और उसके पीछे गंगा के घाटों पर किया गया। शूटिंग के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू और हीरो विक्रांत मैसी हरिद्वार पहुंचे हुए हैं। मोदी भवन को फिल्म के हीरो विक्रांत मैसी का घर बनाया गया है। उसके अंदर ही एक रसोई और अन्य संसाधन दर्शाए गए हैं, जबकि तापसी पन्नू की मुलाकात गंगा घाट पर दिखाई गई है।

यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। फिल्म की शूटिंग में सहयोग कर रहे लोकल लाइन प्रोड्यूसर मयंक सिंह ने बताया कि अभी शूटिंग का प्रारंभिक दौर ही है। जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ेगी अन्य अभिनेता भी हरिद्वार पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed