फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Allegations of harassment of married woman for dowry, FIR lodged

Haridwar News: दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 30 Dec 2025 06:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Allegations of harassment of married woman for dowry, FIR lodged
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देते हुए दहेज के लिए ताने और शादी तोड़ने की धमकी दी गई। आरोप है कि पति के सऊदी अरब जाने के बाद ज्यादा उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, साक्षी कौर निवासी ग्राम जमालपुर कलां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 14 दिसंबर 2023 को दिल्ली के उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में अमृतपाल सिंह निवासी जीवन पार्क, बिंदापुर सोम बाजार रोड, उत्तम नगर दिल्ली के साथ हुआ था। विवाह के लगभग 14 दिन बाद ही पति यह कहकर बाहर चले गए कि वह एक माह में लौट आएंगे, लेकिन वह करीब डेढ़ वर्ष बाद सऊदी अरब से वापस आए। आरोप है कि पति के विदेश जाने के बाद ससुराल में उसका रहना मुश्किल कर दिया। ससुराल पक्ष आए दिन दहेज न लाने के ताने देता रहा। पति ने भी फोन पर बातचीत बंद कर दी। उसकी एक शादीशुदा ननद भी मायके में ही रह रही है और उससे झगड़ा करती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते नौ अप्रैल को सऊदी अरब से लौटने के बाद पति ने दहेज में मिले सामान को लेकर असंतोष जताया।उसे रोजाना ताने देने लगे। कई बार तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी दी। ससुर ने उस पर हाथ उठाने की कोशिश की और बीमारी की हालत में भी उसका इलाज नहीं कराया। परेशान होकर उसने अपने पिता को फोन कर आपबीती बताई। तब बीते 12 अक्तूबर को पिता उसे मायके ले आए। इसके बाद अब मामले में शिकायत दी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed