फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'All examinations for various posts will be held in 2022'

सालभर के भीतर कराई जाएंगी विभिन्न पदों की सभी परीक्षाएं

Tue, 28 Dec 2021 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
'All examinations for various posts will be held in 2022'
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोग की बैठक आयोजित हुई। इनमें उत्तराखंड शासन के विभिन्न विभागों से प्राप्त 2652 पदों के अधियाचनों को 2022 के अंदर ही पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

इनमें राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 (पीसीएस), सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2019 (लोअर पीसीएस), सम्मिलित राज्य अभियंत्रण (एई) सेवा परीक्षा 2021, संयुक्त कनिष्ठ अभियंता (जेई) परीक्षा 2021, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय आदि शामिल हैं। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि विज्ञापन से लेकर आवेदन पत्रों को ऑनलाइन आमंत्रित किया जाएगा। प्राप्त आवेदन पत्रों की सन्निरीक्षा, नियमानुसार चयन परीक्षाओं, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार परीक्षा का चरणबद्ध तरीके से संपादन कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। चयन संस्तुति शासन के संबंधित विभागों को प्रेषित किए जाने तक के प्रत्येक स्तर की एक समय सीमा तय की जा रही है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग के हर अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसकी मॉनीटरिंग के लिए आयोग में डैशबार्ड तैयार किया जाएगा। समस्त परीक्षाओं को समानांतर तरीके से संचालित करने के लिए आयोग के सदस्यों की उप समितियां गठित की जा रही हैं। समस्त चयन परीक्षाओं को उपसमितियों के पर्यवेक्षण में ही संपन्न कराया जाएगा ताकि आयोग निर्धारित लक्ष्यों को तय सीमा के अंदर ही हासिल कर सके। बैठक में प्रो. जेएमएस राणा, भुवन चंद्र, डॉ. रविदत्त गोदियाल, अनिल कुमार राणा एवं सचिव कर्मेंद्र सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक एसएल सेमवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed