फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   After the hunger and thirst, now the sun is being tested

भूख, प्यास के बाद अब सूरज ले रहा परीक्षा

Sun, 17 May 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
After the hunger and thirst, now the sun is being tested
भल्ला स्टेडियम से पैदल ही घर की और जाते लोग । - फोटो : HARIDWAR
शहर और आसपास का तापमान दिन के समय 38 डिग्री तक पहुंचने लगा है। दिन के समय सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है और चिलचिलाती धूप बदन को जला रही है। इसके बाद भी भल्ला स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों मजदूर डेरा जमाए हैं। सैकड़ों मील की दूरी नापने के लिए कई मजदूर तो सिर पर गठरी लेकर पैदल ही निकल पड़ते हैं। भूख और प्यास के बाद अब सूरज भी इनकी परीक्षा लेने लगा है। इसके बाद भी इनके हौसले डिग नहीं रहे। हर हालत में अपने घर पहुंचना चाहते हैं।
विज्ञापन

देशभर में मजदूरों के पलायन और उनके दुखड़ों की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं। हरिद्वार जिले में भी मजदूरों की दिक्कतें कम नही हैं। हर रोज सैकड़ों मजदूर इस उम्मीद के साथ भल्ला स्टेडियम के बाहर पहुंचते हैं कि उन्हें घर भेजने की व्यवस्था हो जाएगी। जब वहां कोई नजर नहीं आता तो कुछ पैदल ही अपने घर के लिए निकल पड़ते हैं। चंडीचौक पर पुलिस इनको रोक देती है और फिर यह लौट आते हैं शहर के अंदर। इस समय यूपी, बिहार और झारखंड के मजदूरों ने कनखल, रोडीबेलवाला, पंतद्वीप आदि मैदानों में डेरा जमाया हुआ है। छोटे-छोटे बच्चों को दर दर भटकते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed