{"_id":"61d4994a58be481d2d24ad91","slug":"advocates-were-kicked-one-s-head-was-broken-haridwar-news-drn400768893","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं के बीच चले लात-घूंसे, एक का सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं के बीच चले लात-घूंसे, एक का सिर फूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं के चैंबर बना रहे मजदूरों के बीच हुआ झगड़ा अधिवक्ताओं में पहुंच गया। जिसके बाद अधिवक्ताओं में जमकर लात-घूंसे चले। वहीं फावड़ा से हमले में एक अधिवक्ता जख्मी भी हो गया। इसके साथ ही कई अन्य लोग भी जख्मी हुए। पुलिस ने घायल अधिवक्ता व अन्य लोगों का मेडिकल कराया है।
रोशनाबाद स्थित जिला सत्र न्यायालय में कुछ मजदूर अधिवक्ताओं के चैंबरों का निर्माण का रहे थे। इस दौरान मजदूरों में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। इस बीच कुछ अधिवक्ता उनकी वीडियो बनाने लगे और कुछ बीच बचाव कराने में जुट गए। इसी बीच झगड़े की आंच मजदूरों से हटकर अधिवक्ताओं तक जा पहुंची। अधिवक्ताओं के दो गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। वहीं इस दौरान फावड़ा से हमले में अधिवक्ता अतुल लहूलुहान हो गया। जिससे अफरातफरी मच गई। सिर में चोट लगते ही अतुल जमीन पर गिर पड़ा।
झगड़े की सूचना पाकर बार संघ अध्यक्ष कुलवंत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और घायल अधिवक्ता अतुल को लेकर अस्पताल पहुंचे। अधिवक्ता अतुल के सिर में काफी चोट बताई जा रही है। वहीं अधिवक्ताओं के दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल होने की बात सामने आई है। सूचना पाकर कोर्ट चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत इस मामले में नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।