{"_id":"67d717bbf8757f14f5055d0a","slug":"advocate-injured-in-accident-dies-in-delhi-hospital-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-130262-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दुर्घटना में घायल अधिवक्ता की दिल्ली के अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दुर्घटना में घायल अधिवक्ता की दिल्ली के अस्पताल में मौत
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से घायल हुए अधिवक्ता की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रविंद्र कुमार पुत्र सहीराम निवासी ग्राम अकबरपुर ढाढेकी मंगलौर रुड़की ने शिकायत देकर बताया कि उसके फूफा नेत्रपाल सिंह निवासी शिवालिक नगर अधिवक्ता थे। वह 11 मार्च की रात जुर्स कंट्री से अपने घर की तरफ बाइक पर जा रहे थे। पास ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस व आसपास के लोगों ने उन्हें भूमानंद अस्पताल में भिजवाया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान 15 मार्च को उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।