फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Advance booking of 80 percent rooms in hotels

त्योहारी सीजन: होटलों में 80 फीसदी कमरे एडवांस बुक

Sat, 09 Apr 2022 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Advance booking of 80 percent rooms in hotels
चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही अप्रैल के त्योहारी सीजन ने व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौटा दी है। 10 अप्रैल नवमी से लेकर 17 अप्रैल रविवार तक हरिद्वार में यात्रियों भीड़ उमड़ने की संभावना है। 13 अप्रैल को बैसाखी और 14 अप्रैल को मेष संक्रांति का स्नान है। त्योहार और वीकेंड के चलते हरिद्वार के होटलों और धर्मशालाओं के 80 फीसदी कमरे एडवांस बुक हो चुके हैं। कोविड प्रतिबंध हटने के बाद व्यापारियों ने भी सामान भरना शुुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बीते दो साल बाजार पर कोरोना का साया रहा। इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गर्मी शुरू होते ही वीकेंड पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा से व्यापारियों को बड़ी उम्मीद है। 10 अप्रैल से त्योहारी सीजन है। 11 अप्रैल को दशमी है तो 13 अप्रैल को बैसाखी का स्नान है। 14 अप्रैल को मेष संक्रांति का स्नान है। 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 17 अप्रैल को रविवार है। देशभर से लोगों के स्नान और वीकेंड पर आने के लिए एडवांस में होटलों और धर्मशालाओं की बुकिंग करवा ली है। एक सप्ताह की अवधि में हरिद्वार के होटल और धर्मशालाएं के 80 फीसदी कमरे बुक हो गए हैं।
विज्ञापन

रहने से ज्यादा मंहगा पड़ेगा खाना
व्यावसायिक रसोई गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसका असर यात्रियों की जेेब पर पड़ रहा है। धर्मशालाओं में रहने से अधिक खाना महंगा हो गया है। रेस्टोरेंट संचालक सौरभ ने बताया कि मीनू कार्ड में लगभग सभी आइटम 10 से 12 फीसदी महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया होमवर्क
बड़ी संख्या में यात्रियों के हरिद्वार पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस रूट डायवर्जन, भारी वाहनों के रूट प्लान, बोटल नेक प्वांइट, पार्किंग स्थल जैसे बिंदुओं पर तैयारी कर जा रही है।

10 से 17 अप्रैल तक के लिए अधिकांश होटलों के 80 फीसदी कमरों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। 13 अप्रैल से होटल पूरी तरह पैैक रहने कि उम्मीद हैं।
- मिंटू पंजवानी, सचिव होटल एसोसिएशन
मार्च में यात्रियों की काफी भीड़ रही। इससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली। अब त्योहारी और यात्रा सीजन को देखते हुए व्यापारी दुुकानों में सामान भर रहें हैं। उम्मीद है इस बार दो साल के नुकसान की भरपाई होगी।
- संदीप शर्मा
ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति न बने इसको लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। पूरा प्रयास रहेगा कि ट्रैफिक जाम न लगे।
- मनोज कात्याल, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed