फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Administration opened a front against

प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 04 Aug 2016 11:53 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 04 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Administration opened a front against
प्रशासन को दिखाई आंखें - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। एनजीटी के आदेशों का अनुपालन करने के नाम पर प्रशासन की कार्रवाई को उत्पीड़नात्मक बताते हुए होटल, धर्मशाला, आश्रमों के संचालकों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार शाम हुई बैठक में आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया गया। हरिद्वार रामलीला भवन में बैठक के दौरान एक संघर्ष समिति का गठन भी किया गया।

विज्ञापन

समिति के संस्थापक संरक्षक बनाए गए जूना अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन के अधिकारी धार्मिक संपत्तियों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का टैक्स लगाने का तुगलकी फरमान जारी कर उत्पीड़न कर रहे हैं। यदि एनजीटी के आदेशों का पालन कराना है तो सबसे पहले गंगा में गिरने वाले गंदे नालों को बंद कराया जाए। गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी और महामंत्री रामकुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में अधिकारियों के संरक्षण में ही व्यापारिक गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन प्रशासन चुप है।
विज्ञापन

धर्मशाला सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गौड़ व स्थानीय अध्यक्ष महंत श्यामपुरी और महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि प्रशासन कभी गृहकर तो कभी सीवर कर के नाम पर धर्मशाला संचालकों का उत्पीड़न करता है। कार्रवाई के विरोध में धर्मशालाएं बंद करने की चेतावनी भी दी। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, ओमप्रकाश जमदग्रि ने भी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में होटल एसोसिएशन की ओर से आशुतोष शर्मा, बजट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, अरविंद शर्मा, व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष संजीव नैयर, शिवकुमार कश्यप, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से प्रभात कुमार, विनीत धीमान, अविनाश चंद्र ओहरी, जगदीश लाल पाहवा, अनिरुद्ध भाटी, इंद्रेश आहूजा, चंद्रप्रकाश, संजय अरोड़ा आदि बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed