{"_id":"6a6f8477228fa3a8870c899b","slug":"administered-a-pledge-to-the-youth-to-build-a-drug-free-society-haridwar-news-c-5-1-drn1020-1033224-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवाओं को दिलाया नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवाओं को दिलाया नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प
Sun, 02 Aug 2026 11:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन नशामुक्त विकसित भारत पर हुआ कार्यक्रम
बहादराबाद। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की एंटी ड्रग सेल की ओर से नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र पंत ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने आदि लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। शिक्षा शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट ने युवाओं को सकारात्मक जीवन मूल्यों, नैतिक शिक्षा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर भास्कर जोशी, गुरु भार्गव, जगदीश चंद्र पांडेय, डॉ. प्रकाश चंद्र पंत, दुर्गेश नौटियाल, संदीप सती आदि मौजूद रहे।