फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ADG inspected the preparations.

Haridwar News: निर्माण कार्यों से सुरक्षा व्यवस्था तक एडीजी ने परखी तैयारियां

Fri, 25 Sep 2026 05:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
ADG inspected the preparations.
फोटो
विज्ञापन

हरिद्वार पहुंचे आईजी एपी अंशुमान ने पुलिस कार्यालय में ली अफसरों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कुंभ मेला की तैयारियों का जायजा लेने अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एपी अंशुमान शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों, पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में पहले एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल ने अब तक की तैयारियों और आगामी कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया। एडीजी एपी अंशुमान ने निर्माणाधीन मेला नियंत्रण भवन, पुलिस लाइन, यातायात पुलिस लाइन, जीआरपी लाइन, अस्थायी थाना-चौकियों और होल्डिंग व पार्किंग स्थलों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने भूमि अधिग्रहण और चिह्नीकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। अधिकारियों को सभी निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा कुंभ में अग्नि सुरक्षा के लिए तैयार आपात योजना, भीड़ नियंत्रण के उपकरण, अग्निशमन संसाधनों और अतिरिक्त उपकरणों की जरूरत पर चर्चा हुई। मेला क्षेत्र में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के स्थान, वाहनों की उपलब्धता, अतिरिक्त वाहनों की आवश्यकता और बजट की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में आईजी कार्मिक सुनील कुमार मीणा, आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत, आईजी बरिंदरजीत सिंह, एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह, एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल, एसपी जीआरपी अरुणा भारती समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed