फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Additional Private Secretary Recruitment Results Released Selection List Dispatched UKSSSC

Uttarakhand: अपर निजी सचिव भर्ती का परिणाम जारी, चयन सूची भेजी, आयोग ने 16 से 20 मार्च के बीच कराया था सत्यापन

Sat, 25 Apr 2026 05:01 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 25 Apr 2026 05:01 PM IST
सार

अपर निजी सचिव भर्ती का परिणाम जारी होगया है। आयोग ने 16 से 20 मार्च के बीच  सत्यापन कराया था। 

विज्ञापन
Additional Private Secretary Recruitment Results Released Selection List Dispatched UKSSSC
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने आठ दिसंबर 2024 को इन पदों की लिखित परीक्षा कराई थी।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्त पदों के सापेक्ष नियमानुसार रिक्त पदों के सापेक्ष तीन चरणों में टंकण एवं आशुलेखन परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों पर कराई गईं थीं। इनकी श्रेष्ठता सूची जारी करते हुए आयोग ने 16 से 20 मार्च के बीच अभिलेख सत्यापन कराया था।
विज्ञापन


इसमें अभ्यर्थियों से विभागों की वरीयता भी ली गई थी। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के मुताबिक, विभागावार अंतिम चयन संस्तुति भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ पद ऐसे थे, जिन पर हिंदी के साथ ही अंग्रेजी आशुलेखन में अर्ह होने की अनिवार्यता थी। इन पदों के सापेक्ष कोई भी अभ्यर्थी अंग्रेजी आशुलेखन परीक्षा में अर्ह नहीं हुआ तो ये पद रिक्त रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस के सात पद घटे

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा के अंतर्गत शहरी विकास विभाग में सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी के सात पद लौटा दिए हैं। शासन ने इस संबंध में आयोग को पत्र भेजा था। वर्तमान में चल रही पीसीएस परीक्षा में अब कुल 116 पदों पर चयन की प्रक्रिया होगी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  अलर्ट, कुंड बैराज के सभी गेटों से कल छोड़ा जाएगा पानी, मंदाकिनी का जल स्तर और प्रवाह अधिक बढ़ेगा

प्रवक्ता भर्ती की परीक्षाएं नौ मई सेराज्य लोक सेवा आयोग की उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) के चार विषयों की मुख्य लिखित परीक्षाएं नौ मई से होंगी। भौतिक शास्त्र की परीक्षा नौ मई को होगी, जिसके प्रवेश पत्र शुक्रवार को जारी हो गए। नागरिक शास्त्र की परीक्षा 10 मई को होगी, जिसके प्रवेश पत्र 25 अप्रैल को जारी होंगे। हिंदी की परीक्षा 30 मई को होगी, जिसके प्रवेश पत्र 15 मई को और इतिहास की परीक्षा 31 मई को होगी, जिसके प्रवेश पत्र 16 मई को जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed