फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Action taken against illegal construction, authority team seals six buildings

Haridwar News: अवैध निर्माण पर कार्रवाई, प्राधिकरण टीम ने सील किए छह भवन

Sat, 25 Jul 2026 01:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 25 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Action taken against illegal construction, authority team seals six buildings
- बिना नक्शा पास और अवैध निर्माण शिकायत पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


- नोटस और चेतावनी के बाद भी मान रहे थे बिल्डर और भवन स्वामी
माई सिटी रिपोर्टर

हरिद्वार। जिले में प्राधिकरण ने छह अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सील कर दिया है। यह निर्माण बहादराबाद, रुड़की और भगवानपुर तहसील क्षेत्रों में चल रहे थे। प्राधिकरण ने इन अवैध निर्माणों के विरुद्ध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वाद दायर किए थे।
बता दें कि प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश पर मिली शिकायतों और दायर वाद से जुड़े मालों में टीम स्थलीय निरीक्षण के लिए निकली। निरंतर निर्देशों के बावजूद संबंधित निर्माणकर्ताओं ने काम बंद नहीं किया। प्राधिकरण टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को सील किया। मौके पर उपस्थित निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य न करने के लिए निर्देशित किया गया। यह निर्माण भूतल पर किए जा रहे थे।
विज्ञापन


----------------------
बहादराबाद में तीन अवैध निर्माण

सलेमपुर महदूद में पाॅम सिटी के पास विजय सैनी निर्माण कर रहे थे। यह भूतल पर निर्माण था। 4500 सिडकुल मार्ग पर राजेश बिल्डर की ओर से निर्माण कार्य चल रहा था। मंत्रा होम्स, सीता विहार मार्ग पर की ओर से क्षेत्र में भूतल पर निर्माण किया जा रहा था। यह तीनों निर्माण बहादराबाद क्षेत्र में स्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

रुड़की और भगवानपुर में भी कार्रवाई
रुड़की तहसील के बढेड़ी राजपुताना में अंकित चौधरी और आशीष चौधरी एक ढाबा बना रहे थे। भगवानपुर तहसील के धनौरी मार्ग पर इंतजार की ओर से लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे दो अलग-अलग स्थानों पर दुकानें बनाई जा रही थीं। इनमें एक स्थान पर आठ दुकानें शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed