फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Acharya Balkrishna went to Kedarnath for Meditation

बाबा केदार के धाम पहुंचे आचार्य बालकृष्ण, शांति और शक्ति के लिए अगले नौ दिन करेंगे साधना

Thu, 26 Sep 2019 10:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Acharya Balkrishna went to Kedarnath for Meditation

हरिद्वार में निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण अचानक केदारनाथ चले गए हैं। वे नवरात्र के दौरान केदारनाथ में ही रहकर शांति और शक्ति के लिए साधना करेंगे।

विज्ञापन


यहां पहुंचने के बाद मोबाइल फोन पर अमर उजाला से हुई बातचीत में आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि उनका मन विरक्ति की ओर बढ़ रहा है। वह कब लौटेंगे, इस बारे में भी उन्होंने अभी कुछ बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले महीने आचार्य बालकृष्ण की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उनको उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती करना पड़ा था। एम्स से छुट्टी मिलने के बाद आचार्य बालकृष्ण करीब 20 दिनों तक पतंजलि योगपीठ नहीं गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान नौ दिन बाबा के धाम में रहकर साधना करेंगे

वे कनखल दिव्य योग मंदिर स्थित अपने निवास पर ही विश्राम करते रहे। कई दिन बाद उन्होंने पतंजलि योगपीठ स्थित अपने कार्यालय जाकर कामकाज देखना शुरू किया था। वहीं, बुधवार को अचानक आचार्य बालकृष्ण अपने सभी काम छोड़कर केदारनाथ पहुंच गए। वे नवरात्र के दौरान नौ दिन बाबा के धाम में रहकर साधना करेंगे। आचार्य ने उम्मीद जताई कि ऐसा करने से उनके मन को शांति प्राप्त होगी।

उद्यमियों की लिस्ट में अपना स्थान भी नहीं जानना चाहते
बुधवार को ही देश के प्रमुख उद्योगपतियों की सूची जारी हुई है। पिछले साल इस सूची में आचार्य बालकृष्ण का 25वां स्थान था। फोन पर जब उनसे यह जानने की कोशिश की गई कि इस बार उनका स्थान कौन सा है, तो उन्होंने कहा कि वह अब इस झमेले से कुछ दिनों के लिए दूर रहना चाहते हैं। वे यह जानना भी नहीं जानना चाहते कि सूची में उनका नाम है या नहीं। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि वे कुछ दिन बहुत शांति के साथ बिताते हुए केवल चिंतन करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed