{"_id":"69de232bc10e0e7ac406037b","slug":"accused-of-sexually-exploiting-a-minor-on-the-pretext-of-marriage-report-filed-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147464-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती के बाद शादी का वादा कर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहचान छिपाकर छात्रा से नजदीकियां बढ़ाईं। असली पहचान सामने आने पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसीक 15 वर्षीय बेटी की दो साल पहले इंस्टाग्राम पर मोनू शेख उर्फ समीर निवासी मैदानियान ज्वालापुर से जान पहचान हुई थी। उसने खुद की पहचान छिपाकर बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे बेटी को अपने प्रभाव में ले लिया। आरोप लगाया कि कि उसने कई बार उसे घर और स्कूल से अपनी कार में बैठाकर सुनसान स्थानों पर ले जाकर शादी करने का वादा किया और गाड़ी में ही जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
आरोप है कि कुछ समय हले ही किशोरी को उसके असली नाम व धर्म का पता चला। आरो है कि मोनू ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर किशोरी धोखे में रखा। आरोप है कि बाद में उस पर मानसिक दबाव बनाते हुए लालच दिया, जिससे किशोरी धर्म परिवर्तन के लिए भी राजी हो गई। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।