फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of making a transaction of Rs 12 crore after closing the account

Haridwar News: खाता बंद कराने के बाद 12 करोड़ का लेनदेन करने का आरोप

Mon, 09 Feb 2026 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of making a transaction of Rs 12 crore after closing the account
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी के करंट खाते से 12 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का आरोप लगा है। आरोप है कि खाता बंद कराए जाने के बावजूद करोड़ों रुपये के लेनदेन का बैंक स्टेटमेंट से खुलासा हुआ। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बैंक कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अवनीत अरोड़ा निवासी छोटा जोगीवाड़ा मोती बाजार हरिद्वार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना में बताया कि मोती बाजार पंजाबी बेड़ा स्थित उनकी दुकान के नाम से बंधन बैंक की ज्वालापुर रोड शाखा में करंट खाता संचालित था। अप्रैल 2025 में उन्होंने खाता बंद कराने के लिए बैंक के कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर आशु कुमार को लिखित आवेदन के साथ एटीएम कार्ड और चेकबुक सौंप दी थी। कुछ समय बाद उन्हें खाते के बंद होने की मौखिक पुष्टि भी कर दी गई थी। 13 अगस्त 2025 को जब उन्हें कोरियर के माध्यम से बैंक स्टेटमेंट मिली तो वह हैरान रह गए।
विज्ञापन


आरोप है कि एक मई से 26 जून 2025 के बीच खाते में करीब 12.14 करोड़ रुपये जमा किए गए और लगभग 12.12 करोड़ रुपये की निकासी कर ली गई, जबकि इस अवधि में उन्होंने किसी भी प्रकार का कोई लेनदेन नहीं किया था। आरोप है कि इस दौरान खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी बदल दी गई, जिससे उन्हें किसी भी लेनदेन की जानकारी नहीं मिल सकी। संदेह जताया कि शाखा प्रबंधक और संबंधित कर्मचारी ने मिलीभगत से ये लेनदेन हुआ। आरोप है कि 20 अगस्त को दोबारा बैंक शाखा पहुंचे तो कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed