फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of entering the house and attacking woman with knife

Haridwar News: घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला करने का आरोप

Wed, 31 Dec 2025 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 31 Dec 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
Accused of entering the house and attacking woman with knife
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी हुई दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक परिवार पर घर में घुसकर मारपीट करने और महिला पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम आन्नेकी हेत्तमपुर निवासी विनोद ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि बीते 15 अक्तूबर की सुबह वह अपने घर के बाहर नाश्ता कर रहे थे। तभी गांव के ही संजय, उसके बेटे सोकिंद्र, शैकी, गौरव और मिर्जापुर निवासी प्रमोद घर में घुस आए और गालियां देने लगे। आरोप है कि कूड़ा घर के सामने डालने पर कहासुनी हुई, जिसके बाद सभी ने उन्हें, उनकी पत्नी कमलेश और पुत्री मौसम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लोहे के पाइप से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पत्नी और बेटी उसे बचाने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि संजय ने कमलेश के पेट पर चाकू से वार किया जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह परिवार को बचाया। पुलिस में शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed