{"_id":"6ab7af7200f1829cd906333f","slug":"accused-arrested-with-smack-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154549-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने एक युवक को 11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से स्मैक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और 1100 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात पुलिस टीम बकरा मार्केट से आंबेडकर चौक होते हुए अहबाबनगर रोड की ओर गश्त कर रही थी। आंबेडकर चौक के पास आदर्श इंटर कॉलेज के सामने पुलिस टीम को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने कुछ दूरी पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। सीओ संजय चौहान ने बताया कि आरोपी की पहचान अमजद उर्फ बिहारी निवासी कस्साबान, ज्वालापुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक पांवधोई निवासी समून से खरीदकर लाया था। इसमें से कुछ स्मैक वह खुद सेवन करता है और कुछ आसपास के लोगों को बेच देता है। वह इलेक्ट्रॉनिक तराजू से स्मैक तौलकर छोटे-छोटे हिस्सों में बेचता था। संवाद