फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accusation of murdering a young woman missing for

Haridwar News: 17 दिन से लापता युवती की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप

Sat, 25 Jul 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 25 Jul 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Accusation of murdering a young woman missing for
थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती की हत्या की आशंका में पिता ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि एक युवक ने व्हाट्सएप कॉल कर हत्या के बाद शव नहर में फेंकने की बात कबूली है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग का मामला मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अलीपुर गांव निवासी मोमिन ने तहरीर में बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी शहनुमा बीते आठ जुलाई की दोपहर किसी का फोन आने के बाद घर से निकली थी। काफी तलाशने पर भी उसका सुराग नहीं लगा। आरोप है कि 22 जुलाई की रात गांव के ही नावेद ने उनके बेटे फरमान को व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि उसने शहनुमा की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया है। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि जब वह नावेद के घर गए, तो वहां मौजूद उसके पिता रियासत, भाई परवेज और जावेद ने भी गाली-गलौज कर धमकाया। उन्होंने कहा कि उन्हें हत्या की जानकारी पहले से है, यदि ज्यादा कोशिश की तो उन्हें भी मार दिया जाएगा। सीओ संजय चौहान ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed