{"_id":"69ca8111f813d8bbf9079ea3","slug":"absconding-accused-arrested-in-rs-20-lakh-fraud-case-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146770-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 20 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 20 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने 20 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गजेंद्र सिंह नेगी निवासी शिवलोक कॉलोनी रानीपुर ने 12 जून 2025 को कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हरियाणा के हिसार जनपद निवासी संजीत कुमार ने बिजनेस में निवेश का झांसा देकर उनसे 20 लाख ले लिए और बाद में धोखाधड़ी कर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। मोबाइल की लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से रविवार को आरोपी को संजीत कुमार निवासी ग्राम नारनौंद जिला हिसार हरियाण को बरसाना, मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।