फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ability and talent among students through sports

Haridwar News: देसंविवि में कुलपताका फहराने के साथ उत्सव-24 का आगाज

Tue, 12 Mar 2024 11:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
Ability and talent among students through sports
Iक्रिकेट, दौड़, कबड्डी, गोला फेंक सहित 23 खेलों का आयोजनI
विज्ञापन


देव संस्कृति विश्वविद्यालय में खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में क्षमता एवं प्रतिभा को नई पहचान देने और सम्मानित के करने के उद्देश्य उत्सव-24 का क्रिकेट मैदान में शुभारंभ हुआ। विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने विवि के खेल के नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा दिलवाई। सभी ने हाथ उठाकर शपथ लेकर खेल भावना के साथ उत्सव को मनाने का संकल्प दोहराया।

उत्सव-24 के प्रथम दिन क्रिकेट, दौड़ , एकल शास्त्रीय गायन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रंगोली, मेंहदी, शास्त्रीय व लोक नृत्य आदि खेलों का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय उत्सव-24 में रंगोली प्रतियोगिता, दौड़, कबड्डी, खो-खो, बालीबाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल, टेबल टेनिस आदि खेल होंगे। जिसमें युवा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन




सांस्कृतिक विभाग प्रभारी डॉ. शिवनारायण प्रसाद ने बताया कि विवि के युवाओं ने शास्त्रीय गायन, वादन, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, चित्रकला और मेंहदी आदि प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। विद्यार्थियों के उमंग एवं उत्साह उनके व्यवहार में भी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed