फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   AAP's protest against the chaos of Chardham Yatra

चारधाम की अव्यवस्थाओं पर आप पार्टी का विरोध प्रदर्शन

Thu, 19 May 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
AAP's protest against the chaos of Chardham Yatra
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चारधाम यात्रा की अव्यवस्थाओं पर सरकार को कठघरे पर खड़ा करते हुए भगत सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की सद्बुद्धी के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि चारधाम यात्रा अव्यवस्थाओं से यात्रियों की जान जा रही है। पर्यटन मंत्री कोरी बयानबाजी कर श्रद्धालुओं को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत को मोक्ष का मार्ग बताकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। इलाज के अभाव में श्रद्धालु दम तोड़ रहे हैं। व्यवस्थाएं चरमराने से श्रद्धालु बिना दर्शन किए लौटने को मजबूर हैं। सरकारी तंत्र मुख्यमंत्री को चंपावत चुनाव जिताने के लिए लगा है।
विज्ञापन

हेमा भंडारी ने कहा कि कोरोनाकाल के दो साल बाद यात्रा पर काफी लोग पहुंच रहे हैं। यात्रा व्यवस्थाओं की सरकार के दावों की पोल खुल गई है। इससे उत्तराखंड की छवि धूमिल हो रही है। अनिल सती ने कहा कि सरकार ने अभी तक वाहन किराया से लेकर होटल, ढाबा, घोड़ा-पालकी का किराया तय नहीं किया है। यात्रियों से मनमर्जी से लूट हो रही है। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर संजू नारंग, श्रवण गुप्ता, मयंक गुप्ता, आशीष गौड़, शिशुपाल सिंह नेगी, रेखा देवी, अनुज कुमार, गीता देवी, खालिद हसन, संजय गौतम, शाहीन अशरफ, प्रवीणकुमार, पुलकित गोयल, प्रवीण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर देखकर पाठ करने की फोटो वायरल
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पढ़कर भले ही राजनीति चमकाने की कोशिश की, लेकिन उनका दाव उल्टा पड़ गया। कार्यकर्ताओं को हनुमान चालीसा याद नहीं थी। मोबाइल खोलकर पाठ किया गया। कार्यकर्ताओं का मोबाइल से हनुमान चालीसा पाठ करने का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लोगों ने आप कार्यकर्ताओं पर तरह तरह के कमेंटस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed