फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Aanchal and Shefali became Teej Queen

आंचल और डा. शेफाली चुनी गई तीज क्वीन

Sat, 30 Jul 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Aanchal and Shefali became Teej Queen
भारत विकास परिषद की संस्कार और देवभूमि शाखाओं की ओर से अलग-अलग जगहों पर तीज महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। संस्कार शाखा के आयोजन में आंचल गुप्ता और देवभूमि शाखा के आयोजन में डॉ. शेफाली जोशी को तीज क्वीन के ताज से नवाजा गया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा की ओर से कनखल में हर्षोल्लास से तीज त्योहार मनाया। शाखा अध्यक्ष रतनेश गौतम एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तीज रानी का ताज डॉ. शेफाली जोशी के सिर सजा। जबकि द्वितीय पुरस्कार स्तुति अग्रवाल को मिला। उत्तम परिधान में नेहा चावला ने बाजी मारी। कृष्णा शर्मा, खुशबू, श्रुति, शालिनी, नेहा, रूपल, शीतल एवं शेफाली ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल में में परिषद की संस्कार शाखा की ओर से महोत्सव मनाया। संगठन के प्रांतीय संपर्क प्रमुख विजयेंद्र पालीवाल व पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आदर्श पाल तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मेहंदी रचे हाथ, हरियाली बन्नी और हरियाली तीज के गीत मोनिका अरोड़ा ने सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचल गुप्ता को तीज क्वीन के ताज से नवाजा गया। महिला संयोजिका प्रमिला दत्ता ने कहा की धर्म और संस्कृति का मिलाजुला त्योहार है। जिसको सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष अजित तोमर, सचिव मनु मल्होत्रा, डा. एनके अग्रवाल, एसके गर्ग, मुकेश भार्गव, रवींद्र दत्ता, रवि ढींगरा आदि मौजूद रहे।

प्रतिभागियों को राधिका नागरथ, रश्मि चौहान, प्रीत शिखा, मीनाक्षी अग्रवाल और नितिन मिश्रा ने पुरस्कार वितरण किए। जज की भूमिका सुमन लता पाठक, डॉ. कुसुम उपाध्याय और भावना गुप्ता रही। इस दौरान कमला जोशी, सुधा तिवारी, किरण अग्रवाल, ममता कंसल, मधु उपाध्याय, किरन अग्रवाल, पूनम चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन शिवानी विनायक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed