{"_id":"5845a28e4f1c1be059447f17","slug":"aadhar-card-has-no-basis-in-the-new-year-off-rations","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड नहीं दिया तो नए साल में राशन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड नहीं दिया तो नए साल में राशन बंद
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पने अभी तक राशन डीलर को अपना आधार कार्ड उपलब्ध नहीं कराया है तो जल्द कीजिए। आधार कार्ड न देने पर नए साल पर अगले महीने आपको सरकारी गल्ले का सस्ता राशन नहीं मिलेगा। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शासन ने जिला पूर्ति विभाग को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं।
सरकार की तमाम योजनाओं को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आनलाइन कर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकारी राशन की दुकानों पर बॉयामैट्रिक मशीनें लगाई जानी हैं। इसके लिए कई महीने से राशन कार्ड धारक परिवार के मुखिया के आधार कार्ड जुटाए जा रहे हैं। आधे से अधिक राशन कार्ड धारक अपने आधार जमा भी करा चुके हैं। अब पिछले दिनों परिवार के सभी सदस्यों के आधार जमा कराने के निर्देश जारी हुए हैं। पूर्ति विभाग के मुताबिक अभी तक जनपद के 79 प्रतिशत राशन कार्डों को आधार से लिंक किया जा चुका है। इस बीच सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में शासन ने निर्देश दिए हैं कि इस महीने तक आधार कार्ड जमा न कराने वालों को अगले महीने से राशन न दिए जाए।
जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के आधार जमा कराने जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि मुखिया का आधार कार्ड जमा करने वाले परिवारों को राशन मिलता रहेगा। लेकिन जिन परिवारों के कार्ड धारक मुखिया के आधार कार्ड भी जमा नहीं है, उनके राशन पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।