फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man who went to the garden to collect wood was beaten up

Haridwar News: बाग में लकड़ी लेने गए युवक को पीटा

Sun, 08 Sep 2024 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to the garden to collect wood was beaten up
पथरी। बाग में लड़की लेने गए युवक पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एक्कड़ कलां निवासी सहेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा सुमित हवन के लिए आम की लकड़ी लेने महंतों के बाग में गया था। तभी डेरे में काम करने वाले हरि सिंह ने उसके पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष नवीन चौहान का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

------------------
पिटाई के मामले में पथरी थाने का किया घेराव
पथरी। शुक्रवार की रात विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक की बेरहमी से पिटाई करने के विरोध में पथरी थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक्कड़ कलां में आश्रम रह रहा एक व्यक्ति कई लोगों के साथ मारपीट कर चुका है। शुक्रवार को उस व्यक्ति ने एक युवक की बेहरमी से पिटाई कर दी। युवक को काफी चोटें आई हैं। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जल्द ही मामले में कार्यवाही नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed