फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man was brutally beaten in the vegetable market, suffering three fractures in his hand

Haridwar News: सब्जी मंडी में युवक को बुरी तरह पीटा, हाथ में आए तीन फ्रैक्चर

Sun, 15 Feb 2026 05:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
A young man was brutally beaten in the vegetable market, suffering three fractures in his hand
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक युवक को बुरी तरह पीट दिया गया। युवक घायल हो गया और उसके बायां हाथ तीन जगह फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंडी के आढ़ती सहित चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मारपीट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वैभव दत्ता पुत्र स्व. विजय दत्ता निवासी राजलोक कॉलोनी सराय रोड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे वह अपने परिचित विशाल सूद की दुकान पर न्यू मार्केट सब्जी मंडी सराय में मिलने गया था। इसी दौरान वहां पहुंचे सैफ मंसूरी ने उससे अभद्रता शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने फोन कर अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि सैफ मंसूरी ने सहरीयाज निवासी कस्साबान, चांद सलमानी निवासी ज्वालापुर, सुहेल मंसूरी निवासी ज्वालापुर व अन्य के साथ मिलकर उसे घेर लिया और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के जुटने से सभी फरार हो गए। घटना के बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में बाएं हाथ में तीन जगह फ्रैक्चर पाए गए। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed