फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man drowned in the Ravasan river while making a reel

Haridwar News: रील बनाने के चक्कर में रवासन नदी में डूबा युवक

Sun, 17 Aug 2025 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned in the Ravasan river while making a reel
लालढांग। श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित 15 अगस्त को रवासन नदी फॉल में एक युवक डूबकर लापता हो गया। शनिवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि रील बनाने के चक्कर में युवक गहरे पानी में गिरकर डूबा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की दोपहर की है। ऊदल (32) निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर अपने दोस्तों के साथ रवासन नदी फॉल घूमने गया था। बताया गया कि वह मोबाइल से रील बनाने लगा। इसी बीच पानी के पास जाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा और तेजधारा की चपेट में आकर डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नितेश शर्मा मौके पर पहुंचे। जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

देर शाम तक गोताखोरों की टीम तलाश में डटी रही। शनिवार को फिर से सर्च अभियान चलाया गया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम पानी के बहाव तेज होने के कारण युवक को तलाश करने में दिक्कत आ रही थी, शनिवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया। इसके बाद युवक के शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भी मौके पर परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed