{"_id":"697ccd1898bb29f10b0d268d","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-police-are-trying-to-identify-him-haridwar-news-c-35-1-hrd1014-144293-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
विज्ञापन
श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात तिरछी पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई।
जानकारी के अनुसार, तिरछी पुलिया के समीप लगभग 35 वर्षीय युवक सड़क किनारे पैदल चल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि मृतक अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों और सीसीटीवी के माध्यम से घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।