{"_id":"67fab47c929c104c0007ec47","slug":"a-woman-arrested-with-53-kg-of-banned-meat-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-131426-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 53 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 53 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 53 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। महिला के पति सहित दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, सुमननगर चौकी प्रभारी अर्जुन कुमार पुलिस टीम के साथ शुक्रवार रात गश्त करते हुए ग्राम राजपुर पहुंचे। जहां मुखबिर से सूचना मिली कि नदी की तरफ जाने वाली गली में साजिद के घर के अंदर संरक्षित पशु का मांस लेकर पहुंचा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घर के अंदर पहुंचकर दबिश दी। जहां मौके पर एक महिला को मांस के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आसमीन निवासी ग्राम राजपुर रानीपुर बताया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि महिला ने पूछताछ में कबूला है कि उसके पति साजिद के अलावा अनीस, गुलफाम निवासी ग्राम गढ़ ने मिलकर गांव के बाहर खेत में पशु का कटान किया था। बताया कि मौके से 53 किलो मांस, कटान के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।