फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A smuggler arrested with gram smack

Haridwar News: ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2025 05:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
A smuggler arrested with gram smack
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोनू पाल निवासी घरौंदा करनाल हरियाणा हाल वैदिक नगर रायवाला के पास से 61.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात कोर्ट चौकी प्रभारी शैलेंद्र ममगाईं टीम के साथ आईएमसी चौक से महिंद्रा चौक की ओर गश्त पर थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना फ्लैट्स से कुछ दूरी पर एक युवक पेड़ के पीछे संदिग्ध हालात में बैठा नजर आया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू पाल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 61.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई। सोनू ने स्वीकार किया कि वह यह स्मैक बरेली निवासी मोहम्मद यूसुफ से खरीदकर लाया था और इससे पहले भी दो-तीन बार स्मैक तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। सप्लायर मोहम्मद यूसुफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बरेली भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed