फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A report has been filed regarding the death of a person who fell from a bus

Haridwar News: बस से गिरकर हुई व्यक्ति की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Dec 2025 05:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed regarding the death of a person who fell from a bus
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पिछले महीने चलती बस से गिरकर हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों का आरोप है कि बस चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भाई अनूप कुमार शर्मा निवासी राजा रोड, देहरादून ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके छोटे भाई शम्मी कुमार शर्मा बीते 14 नवंबर की शाम करीब पांच बजे ऋषिकुल चौराहे से देहरादून जाने के लिए बस में सवार हुए थे। बस कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि अचानक तेज झटका लगने से बस का दरवाजा खुल गया और शम्मी संतुलन खो बैठे। दरवाजा खुला होने के कारण वह बस से सड़क पर जा गिरे, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें मेला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अनूप कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद परिवार अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक क्रियाओं में व्यस्त था, जिस कारण उस वक्त रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी थी। अब तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बस चालक और परिचालक की भूमिका की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed