{"_id":"69638e1c4da787d1210becdf","slug":"a-report-has-been-filed-for-entering-a-house-and-assaulting-a-woman-and-her-family-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-143515-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में घुसकर महिला और उसके परिवार को पीटने में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में घुसकर महिला और उसके परिवार को पीटने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में बस हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद घर में घुसकर महिला और उसके परिवार को पीटने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। करीब सवा तीन महीने बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस का दावा है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार, एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर 2025 की शाम करीब 8:30 बजे कॉलोनी के सामने कमल ने अपनी बस खड़ी कर दी। बस चालक कमल मकान मालिक ओम सिंह के मकान में किराये पर रहता है। बस खड़ी होने से कॉलोनीवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी, जिस पर उसे बस हटाकर खुले मैदान या पार्किंग में खड़ी करने को कहा।
आरोप है कि इस बात पर कमल चार-पांच लोगों के साथ धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आया। गाली-गलौज करते हुए उसकी बेटी का हाथ पकड़कर घसीटने लगे। महिला और उसकी पुत्री के साथ अभद्रता करते हुए छेड़खानी की। जबरन घर से अपहरण का प्रयास किया। आरोप है कि धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें वह, उसका पति और बच्चे घायल हो गए। मामले में अब लिखित शिकायत दी गई। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।