फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A new twist has come in the case of 11 employees sent to

Haridwar News: टोलकर्मियों से मारपीट में मेरठ के सिपाही पर मुकदमा

Thu, 07 Dec 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
A new twist has come in the case of 11 employees sent to
Iबहादराबाद थाना क्षेत्र का मामला, विवाद में 11 टोल कर्मी भेजे गए थे जेलI
विज्ञापन




अक्तूबर में टोल प्लाजा पर सिपाही और टोल कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में जेल भेजे गए 11 कर्मचारियों के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर टोल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और हत्या की धमकी देने के आरोप में मेरठ के सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



पुलिस के मुताबिक गांव बोंगला निवासी आदिल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया गया कि वह बहादराबाद हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर शिफ्ट इंचार्ज के तौर पर कार्यरत है। 12 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही वीर सिंह निवासी घाट परतापुर, मेरठ अपने परिवार के साथ कार में हरिद्वार से लौट रहा था। टोल प्लाजा पहुंचने पर कर्मचारी ने टोल टैक्स जमा करने के लिए कहा। इस वीर सिंह कर्मचारी के साथ गाली गलौज करने लगा। उसने रौब गालिब करते हुए कहा कि पुलिस वाले टोल टैक्स नहीं देते। गाली गलौज करते हुए उसने बेटे के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि लोहे के कड़े व अंगूठी से उसके नाक पर घूंसा मारा, जिससे नाक की हड्डी टूट गई। लहूलुहान होकर वह बेहोश हो गया। उन्होंने टोल प्लाजा पर भी तोड़फोड़ की। आरोप है कि वीर सिंह ने अपने पुलिसिया प्रभाव से झूठे तथ्यों के आधार पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कराया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। अस्पताल से आते ही पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed