फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A man was stopped on the road and threatened with death. An FIR has been filed

Haridwar News: रास्ते में रोककर गोली मारने की धमकी दी, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 25 Apr 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
A man was stopped on the road and threatened with death. An FIR has been filed
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, संजय कुमार निवासी हरिद्वार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे मायापुर क्षेत्र में उन्हें प्रियवीर सिंह बिश्नोई ने रास्ते में रोक लिया व गाली-गलौज करते हुए धमकाया और कहा कि उनके कार्यस्थल के बाहर ही उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। संजय कुमार का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुका है जिसकी शिकायत उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को पत्र भेजकर की थी लेकिन इसके बावजूद आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं। आशंका जताई है कि आरोपी से उसकी और उसके परिवार की जान-माल को खतरा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed