फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A letter was submitted to the DRM at Haridwar station, raising three major demands

Haridwar News: हरिद्वार स्टेशन पर डीआरएम को सौंपा पत्र, तीन प्रमुख मांगें उठाई

Mon, 16 Feb 2026 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
A letter was submitted to the DRM at Haridwar station, raising three major demands
हरिद्वार। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन हरिद्वार शाखा के पदाधिकारियों ने मुरादाबाद रेल मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव को हर्रावाला से लौटते समय हरिद्वार में ट्रेन रुकने पर ज्ञापन सौंपा। रेलवे आवासों की दुर्दशा, रेलवे कॉलोनी में बढ़ती चोरी की घटनाओं और पुराने रास्ते को बंद करने के प्रयास का मामला उठाते हुए समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि सात अक्तूबर 2023 को जारी पत्र में 87 रेल आवासों को खंडहर घोषित किया गया था। इन आवासों के बदले अब तक न तो नए आवासों का निर्माण हुआ और न ही कोई ठोस प्रस्ताव सामने आया। यूनियन ने मांग की कि खंडहर घोषित आवासों के स्थान पर शीघ्र नए रेल आवास बनाए जाएं और पात्र कर्मचारियों को आवंटित किए जाएं। हरिद्वार रेलवे कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाओं से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। यूनियन ने कॉलोनी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बताया कि रेलवे कॉलोनी के पुराने मार्ग को परिवहन विभाग बंद करने का प्रयास कर रहा है। यह मार्ग कॉलोनी के लिए मुख्य निकास है और इसके अलावा कोई वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध नहीं है, जहां से बड़े वाहन आ-जा सकें। यदि यह रास्ता बंद किया गया तो आपात स्थिति में एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन कॉलोनी तक नहीं पहुंच सकेंगे, जिससे बड़ी परेशानी खड़ी होगी। शाखा सचिव रवि थापा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed