फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A foot march was taken out in support of the expelled employees

निष्कासित कर्मचारियों के समर्थन में निकाला पैदल मार्च

Fri, 13 Aug 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
A foot march was taken out in support of the expelled employees
सत्यम ऑटो कंपनी के निष्कासित कर्मचारियों के समर्थन में पैदल मार्च निकालते यूथ कांग्रेस के पदाधि - फोटो : HARIDWAR
सत्यम ऑटो कंपनी से निष्कासित चल रहे कर्मचारियों के समर्थन में यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पैदल मार्च निकाला। कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेने और नौकरी पर बहाल नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुल जटवाड़ा पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और निष्कासित कर्मचारी एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च निकालते हुए ज्वालापुर मेन बाजार से होते हुए ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरुण बालियान ने कहा कि 15 दिन के आंदोलन के बाद कर्मचारियों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर मजदूरों को धरना स्थल से जबरन उठाने का काम किया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भाजपा सरकार मजदूर और किसान की बात करती है। उसकी सरकार में मजदूर और किसान दोनों बदहाल हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह लड़ाई जब तक अपने मुकाम तक नहीं पहुंचेगी जब तक कांग्रेस मजदूरों के साथ खड़ी है। पार्षद अनुज सिंह व शाहबुद्दीन अंसारी ने कहा कि सत्यम ऑटो कंपनी से निष्कासित चल रहे कर्मचारियों का पिछले 4 वर्षों से शोषण किया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन के साथ प्रशासन भी चुप्पी साधे है। सभा का संचालन अमरदीप रोशन ने किया। इस दौरान मकबूल कुरैशी, नईम कुरैशी, जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, विधान सभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, पार्षद उदयवीर चौहान, रियाज, पार्षद इसरार सलमानी, गावक्ष जोशी, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, प्रदीप कुमार, तहसीन अंसारी, शाहनवाज कुरेशी, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed