{"_id":"699311edab1f94463b0efba6","slug":"a-deadly-attack-on-a-family-left-a-young-man-blind-haridwar-news-c-5-1-drn1027-902470-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: परिवार पर जानलेवा हमला, एक युवक की आंख की रोशनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: परिवार पर जानलेवा हमला, एक युवक की आंख की रोशनी गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा में अवैध सट्टा और जुए का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक की आंख की रोशनी चली गई। उसका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद से क्षेत्र में सट्टा माफियाओं के खिलाफ रोष है।
रविवार को पीड़ित फुरकान ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही चन्न, शमीम, कलीम, पाहब, शादाब, रोहताश और नौशाद बड़े पैमाने पर ऑनलाइन व ऑफलाइन सट्टे का काला कारोबार करते हैं। फुरकान और उसके परिजन लंबे समय से इस अवैध काम का विरोध कर रहे थे और पुलिस को सूचना दे रहे थे। इसी रंजिश में आरोपियों ने फुरकान के भतीजे सद्दाम और भाई मुक्कमिल को पुलिस का मुखबिर मानकर जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि 13 फरवरी 2026 की दोपहर लगभग 12 बजे उपरोक्त सभी आरोपी लाठी-डंडे और लोहे के पंचों से लैस होकर फुरकान के घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने फुरकान को पीटना शुरू कर दिया। जब भतीजा सद्दाम उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से घेर लिया। चन्न और कलीम ने सद्दाम के चेहरे पर लोहे के पंचों से इतने जोरदार वार किए कि उसका चेहरा लहूलुहान हो गया। उसकी आंख की रोशनी चली गई।
विज्ञापन
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह पीड़ितों की जान बचाई। घायल सद्दाम को तुरंत मंगलौर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीटी स्कैन और एक्स-रे के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।