फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A case of embezzlement of money worth lakhs of rupees

Haridwar News: दुकान बेचने के नाम पर लाखों रुपये की रकम हड़पी

Sun, 19 May 2024 03:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
A case of embezzlement of money worth lakhs of rupees
Iकनखल थाना क्षेत्र का मामला, दो भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्जI
विज्ञापन


कनखल थाना क्षेत्र में दुकान बेचने के नाम पर लाखों रुपये की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए हत्या कर देने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



पुलिस के अनुसार विजय कुमार गर्ग निवासी 6-A केशव कुंज पुरम निकट हरी गिरी आश्रम दक्ष रोड कनखल ने शिकायत दी। बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि एक दुकान प्रवीण मित्तल निवासी बिच्छू वाली हवेली पहाड़ी बाजार कनखल बेचना चाहते हैं। इसके बाद प्रवीण मित्तल और उसके भाई आशुतोष मित्तल ने उससे मुलाकात की। प्रवीण मित्तल ने बताया, दुकान अखाड़े की पगड़ी की है, इसलिए पगड़ी की रकम उसे देनी है। अखाड़े से ट्रांसफर का खर्च वहीं देना होगा। हर महीने एक हजार प्रतिमाह किराया देना होगा। 31 अगस्त 2022 को 15.50 लाख में सौदा हो गया।
विज्ञापन




करीब ढाई लाख देकर तहसील में एक एग्रीमेंट कराया। इसके बाद छह जून तक अलग-अलग किश्तों में बैंक खाते से करीब साढ़े आठ लाख रुपये ट्रांसफर किए। दुकान अपने नाम ट्रांसफर करने के लिए कहा तो अखाड़े के महंत के बाहर होने की बात कही। इसके बाद फिर लगातार टाल-मटोल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसे बाद में मालूम हुआ कि प्रवीण मित्तल और आशुतोष मित्तल ने दुकान का एग्रीमेंट किसी अन्य व्यक्ति के साथ कर दिया है। बीती तीन अप्रैल को दोनों से मिलने गया और पैसे वापस मांगे। तब दोनों ने गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed