फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A call to take Congress's policies to every household

Haridwar News: कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

Tue, 27 Oct 2026 05:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
A call to take Congress's policies to every household
फोटो
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। मायापुर स्थित भवन में हुई कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से घर-घर कांग्रेस की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया गया।
हरिद्वार जनपद प्रभारी नरेंद्र राणा और हरिद्वार शहर विधानसभा प्रभारी संजय सैनी ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करे। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच नियमित संवाद, आपसी समन्वय और जनहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रियता बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान, सहभागिता और मेहनत से ही संगठन मजबूत होता है। कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनकर समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष संतोष चौहान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि हरिद्वार की जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी भूमिका निभाएं। जनसमस्याओं को उठाने के साथ ही कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को घर-घर पहुंचाएं। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से काम करें। इस मौके पर वरुण बालियान, महेश प्रताप राणा, राजीव भार्गव, अजय गिरी, रचना शर्मा, पुनीत कुमार, तरुण व्यास, आशीष प्रधान, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed