Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A BJP public meeting was held in Badheri Rajputan.

बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास कर रही है मोदी सरकार : बासित अली

Wed, 11 Nov 2026 05:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
A BJP public meeting was held in Badheri Rajputan.
फोटो
विज्ञापन

- बुधवार को बढ़ेड़ी राजपूतान में भाजपा की जनसभा का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर बुधवार को बढ़ेड़ी राजपूतान में भाजपा की जनसभा आयोजित की गई। पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमैन राव काले खां के नेतृत्व में आयोजित सभा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कुंवर बासित अली ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ देते समय किसी का धर्म या जाति नहीं पूछी जाती।
विज्ञापन

तीन तलाक की कुप्रथा समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय और सम्मान दिलाने का काम किया गया है। उन्होंने मुस्लिम समाज के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने पिरान कलियर विधानसभा सीट पर मुस्लिम समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की पैरवी की। इस दौरान रुड़की ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, राव इनाम, राव अजमल खां, राव अजमत खां, राव काले खां, शेर अली, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी और राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed