फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   रिटायर्ड दो भेलकर्मियों के घर चोरी

रिटायर्ड दो भेलकर्मियों के घर चोरी

Mon, 29 Jul 2013 05:34 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Mon, 29 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार रात शिवालिकनगर कालोनी में रह रहे भेल के दो रिटायर्ड कर्मियों के घर जमकर लूटपाट की। नगदी, जेवर और अन्य सामान समेटकर घर में मौजूद सीनियर सिटीजंस समेत महिलाओं के साथ मारपीट की गई। तीसरे मकान में भी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। लेकिन, ग्रिल नहीं निकाल पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामला दर्ज कर लिया है। एक ही रात दो घर निशाना बनाने पर कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कालोनी के मकान नंबर के-119 में रिटायर्ड भेलकर्मी अमरजीत सिंह चंदाना, पत्नी एवं अपने 80 वर्षीय पिताजी के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात दो बजे मकान की खिड़की की ग्रिल निकालकर घर में चार बदमाश घुसे। सभी ने मुंह पर काला कपड़ा बांधा हुआ था। इन्होंने घर खंगालाना शुरू कर दिया। तभी आवाज से उनकी भी नींद खुल गई। अपने सामने बदमाशों को देख वह घबरा गए। इसी बीच बदमाशों ने उनसे पैसे और गहने मांगे। लेकिन, घर में पैसे और गहने न होने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट कर दी। साथ ही शोर न मचाने पर जान गंवाने की भी धमकी दे डाली। महिला को भी बालों से पकड़कर पीट दिया। उनके चेेहरे पर काफी चोटें आई हैं। इसके बाद बदमाशों ने चुन्नियां आदि एकत्र की और परिजनों को बांध दिया। अमरजीत सिंह चंदाना ने बताया बदमाश उनके घर से दस हजार रुपये, तीन घड़ियां और पर्स आदि लेकर फरार हुए।
विज्ञापन

इसी कालोनी के मकान नंबर के-187 के मालिक भेल से रिटायर्ड गुरुबचन सिंह नरुला के घर में भी बदमाशों ने खिड़की की ग्र्रिल निकालकर चोरी की। उन्होंने बताया कि रात में बदमाश एक कमरे की ग्रिल निकालकर अंदर घुसे और लैपटोप, 30 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, कैमरा, मोबाइल, घड़ी आदि ले गए। उन्होंने बताया घटना के दौरान वह और उनका परिवार दूसरे कमरे में सोया हुआ था। सुबह साढ़े चार बजे घरवालों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरों से जेवर-नकदी आदि कीमती सामान गायब था। बदमाशों ने सबसे बाहर के कमरे की कुंडी को कपड़े से बांध दिया था। दोनों परिवारों की ओर से रानीपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और मामला दर्ज किया। कालोनी के लोगों ने बताया कि इसी गली में रहने वाले यदुवीर सिंह के घर भी बदमाशों ने घुसने की कोशिश की। लेकिन ग्रिल खोलने में सफल नहीं हुए। जिसके कारण उनके घर में लूट होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पहले भी घर में लूटपाट
अमरजीत सिंह चंदाना ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनके घर में बदमाशों ने धावा बोला था। तब भी वह मारपीट कर पैसे लूटकर ले गए थे। लेकिन, आज तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया। पुलिस में भी रिपोर्ट कराई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। शनिवार की घटना से कालोनी में दहशत है। उन्होंने बताया कोई पुलिस कर्मचारी गश्त पर नहीं होता। जिसके कारण आए दिन कालोनी में वारदातें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी उनका कालोनी से स्कूटर चोरी हो गया है।

इनसेट
तड़के भागे बदमाश
पास रहने वाले ए.खान ने बताया कि सुबह 3:30 बजे 10-12 युवक गली में भागते नजर आए थे। वह सुबह रोजे से पहले सहरी के लिए उठे थे। लेकिन, यह नहीं मालूम था कि वह लूट करके भाग रहे हैं।
कोट
बाहर से बहुत तरह के लोग शहर में आ रहे हैं। वारदातों को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द वर्कआउट कर बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
-जेएस भंडारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed