{"_id":"12-64483","slug":"Haridwar-64483-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत
Haridwar
Updated Fri, 31 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिरान कलियर। ट्रक से कुचलकर एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अलीगढ़ के जायरीन एक ट्रक के नीचे सो रहे थे। किसी बच्चे ने ट्रक में चढ़कर उसे स्टार्ट कर दिया और ट्रक चल पड़ा। लोगाें ने किसी तरह अन्य बच्चाें को वाहन के नीचे से बाहर निकाला।
बृहस्पतिवार को अलीगढ़ के महफूज नगर से कुछ जायरीन कलियर में जियारत के लिए आए थे। बताया गया कि दरगाह क्षेत्र स्थित जल संस्थान की टंकी के पास एक दस टायरा ट्रक खड़ा था। गागलहेड़ी निवासी ट्रक चालक वाहन में चाबी लगाकर कहीं पास में ही गया था। इसी बीच ट्रक के नीचे अलीगढ़ के जायरीन महिलाएं और बच्चे कपड़ा बिछाकर सो गए। तभी एक बच्चे ने ट्रक में चढ़कर उसे स्टार्ट कर दिया और ट्रक चल पड़ा। ट्रक चलने से उसके नीचे आकर 14 वर्षीय मोहम्मद नियाज पुत्र मोहम्मद हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात वर्षीय रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होता देख मौके पर मौजूद लोगाें ने किसी तरह से ट्रक के नीचे से अन्य बच्चों को बाहर निकाला। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है।
बाइक टकराई, चार घायल
कलियर। कलियर-धनौरी मार्ग पर दो बाइकाें की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रुड़की निवासी अफजाल और नफीस किसी काम से धनौरी की तरफ गए थे। वापसी के दौरान कलियर के निकट अचानक ही सामने की ओर से आ रही एक बाइक से इनकी बाइक टकरा गई। हादसे में अफजाल, नफीस तथा दूसरी बाइक सवार कुलदीप निवासी रऊली महमूदपुर और एक अन्य गंभीर घायल हो गए।